यूरोपीय का भारत आगमन | Europian Company in India | पुर्तगाली अंग्रेज डच फ्रांसीसी पुर्तगाली, Dutch, अंग्रेज, फ्रांसीसी |
यूरोपियन का भारत आगमन
पुर्तगाली
- भारत में सबसे पहले पुर्तगाली आए | 17 मई 1498 को वास्कोडिगामा कालीकट के बंदरगाह पर 90 दिनों की यात्रा के बाद आया |
- कालीकट के राजा की पैतृक उपाधि जमोरिन थी |
- पुर्तगाली के भारत आने के दो उद्देश्य थे |इनका एक उद्देश्य अरबों तथा बनिस के व्यापारियों का भारत से प्रभाव समाप्त करना था तथा दूसरा उद्देश्य भारत में ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार करना था |
- भारत आने वाला दूसरा पुर्तगाली कैंब्रल था |
- वास्कोडिगामा दूसरी बार 1502 ईसवी में भारत आया |
- अलमिडा भारत में प्रथम पुर्तगाली वायसराय था |
- अलमिदा ने भारत में ब्लू वाटर पॉलिसी या शांत जल की नीति का पालन किया |
- भारत में पुर्तगाली शक्ति का वास्तविक संस्थापक अल्बूकर को माना जाता है |
- नैनो डी कुन्हा ने गोवा को पुर्तगाली की औपचारिक राजधानी बनाया |
- भारत तथा जापान के बीच व्यापार का श्रेय पुर्तगालियों को ही दिया जाता है |
- पुर्तगाली ने ही भारत में आलू तंबाकू तथा मक्का मध्य अमेरिका से लाया तथा इसकी खेती शुरू की | । डच
- नीदरलैंड या हॉलैंड के निवासी को डच कहा जाता है |
- 1602 ईसवी में डच ईस्ट इंडिया कंपनी का निर्माण किया गया |
- डच द्वारा भारत में प्रथम फैक्ट्री की स्थापना 1605 ईसवी में मसूलीपट्टनम में की गई |
- बंगाल में प्रथम डच फैक्ट्री की स्थापना पिपली में की गई |
- 1759 में अंग्रेज ने डच को बेदरा के युद्ध में पराजित कर दिया तथा इसे अंतिम रूप से भारत से निष्कासित कर दिया | अंग्रेज
- 1600 में अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी का निर्माण हुआ |
- इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी को पूर्व के देशों के साथ व्यापार करने के लिए 15 वर्षों का एकाधिकार पत्र जारी किया |
- हॉकिंस पहला अंग्रेज था जिसने समुद्री मार्ग से भारत की भूमि पर एक्टर नामक जहाज से आया |
- मुगल सम्राट जहांगीर से हॉकिंस आगरा में मिला |
- अंग्रेजों ने भारत में प्रथम फैक्ट्री मसूलीपट्टनम में स्थापित की थी किंतु यह अस्थाई थी |
- अंग्रेजों ने भारत में प्रथम स्थाई फैक्ट्री की स्थापना सूरत में की थी |
- 1661 में इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय का विवाह पुर्तगाल की राजकुमारी कैथरीन के साथ हुआ |इसी अवसर पर पुर्तगाली ने अंग्रेज को मुंबई का द्वीप दहेज में दिया |। फ्रांसीसी
- फ्रांस के सम्राट लुई 14 वे के मंत्री कोलबर्ट की मदद से फ्रांसीसी ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना 1664 में हुई
- भारत में प्रथम फ्रांसीसी फैक्ट्री 1668 ईस्वी में सूरत में स्थापित हुई |
- अंग्रेज तथा फ्रांसीसी के बीच तीन कर्नाटक युद्ध हुआ | विविध
- भारत आने वाला प्रथम ब्रिटिश नागरिक जॉन मिल्टन हॉल था |
- मुंबई का संस्थापक गेरोल्ड अंग्यौर था |
- कोलकाता का संस्थापक जॉब चरणक था|
- मद्रास का संस्थापक फ्रांसिस डे था |
- भारत में पुर्तगाली सबसे पहले आए तथा सबसे बाद में गए |
- पांडिचेरी पर सबसे पहले पुर्तगाली ने कब्जा किया |
- डच कंपनी के प्रमुख को फैक्टर कहा जाता था |

Good
जवाब देंहटाएं